{"_id":"b5964a9159bd2815b1998c7bd3beed55","slug":"prince-charles-loved-river-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के राजकुमार को ऋषिकेश खींच लाई गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटेन के राजकुमार को ऋषिकेश खींच लाई गंगा
अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Wed, 06 Nov 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स अपनी पत्नी कैमिला पार्कर के साथ ऋषिकेश पहुंचेंगे। यहां वह स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन की सांध्यकालीन विशेष गंगा आरती में भाग लेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में करेंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
गुरुवार को यह शाही परिवार देहरादून में दून स्कूल, आईएमए, एफआरआई और नवदन्या बीज विद्यापीठ फार्म में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेगा। इस दौरान उनकी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'
विज्ञापन
प्रशासन और परमार्थ निकेतन के अनुसार शाही मेहमान बुधवार को विशेष विमान से शाम सवा चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से दून मार्ग और तपोवन बाईपास मार्ग होते हुए मुनिकीरेती पहुंचेंगे।
होटल आनंदा में रात्रि विश्राम
शत्रुघ्न मंदिर के समीप नावघाट से बोट से गंगा पार कर गीता भवन घाट पर उतरेंगे। यहां से गंगाघाट मार्ग से होते हुए करीब सवा पांच बजे परमार्थ निकेतन घाट स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
विशेष गंगा आरती में प्रतिभाग करने के बाद करीब साढ़े छह बजे सड़क मार्ग से बैराज-लक्ष्मणझूला मार्ग से गरुड़चट्टी ब्रिज क्रास कर बदरीनाथ हाईवे, तपोवन बाईपास मार्ग, भद्रकाली होते हुए नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में रात्रि विश्राम करने पहुंचेंगे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...