फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prince charles like garhwali food

गढ़वाली व्यंजनों के मुरीद हुए प्रिंस

Fri, 08 Nov 2013 12:08 PM IST
अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी) Updated Fri, 08 Nov 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
prince charles like garhwali food

उत्तराखंड अपने पहाड़ी खाने के लिए पहले से ही प्रसिद्घी बटोरता रहा है। यहां का स्थानीय जायका न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ को किसी न किसी तरह लाभ पहुंचाने वाला है।

विज्ञापन


पढ़ें, फर्जी आईडी से लिया सिम फूंके सात लाख
विज्ञापन


उत्तराखंड दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी ने गढ़वाली व्यंजन की तारीफ करते हुए इसे बनाने के बारे में जानकारी ली।

पारंपरिक स्वाद
इस प्रसिद्घ व्यंजनों में गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार का स्वाद शामिल है। झंगोरे की खीर, गहत की दाल, मंडुवे की रोटी, पतोड़े, आलू-टमाटर का झोल, झोली, भट की चड़कानी, आटे का हलवा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों तक इस पारंपरिक स्वाद को पहुंचाने के लिए समय-समय पर उत्तराखंड सरकार द्वारा ट्रेड फेयर लगाए जाते हैं। जहां इन व्यजनों को उपलब्ध कराया जाता है।

तस्वीरों में देखें, मां गंगा की भक्ति में डूबे प्रिंस चार्ल्स


अपने उत्तराखंड के दौरे के दौरान ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पार्कर ने उत्तराखंड के व्यंजनों झंगोरे की खीर, गहत की दाल और मंडुवे की रोटी का स्वाद चखा तो इनकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके। दोनों को ये व्यंजन खूब भाए।

प्रिंस के शाही भोज में गढ़वाली भोज
उनके साथ प्रदेश के मुखिया विजय बहुगुणा सहित 125 मेहमानों ने नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल में शाही भोज का लुत्फ उठाया। शाही भोज में गढ़वाली व्यंजन भी शामिल किए गए थे। उन्होंने गहत की दाल, मंडुवे की रोटी और झंगोरा की खीर का स्वाद चखा।

शाही दंपति ने गढ़वाली व्यंजन परोस रहे होटल के एक सैफ से भोजन की तारीफ करते हुए इसे बनाने के बारे में जानकारी ली। उनके दल के सदस्य भी इन व्यंजनों के मुरीद नजर आए। प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित शाही भोज के लिए आनंदा होटल में कम लेकिन दमदार डिश तैयार की गई थी।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed