फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prime Minister tweeted on the success of this daughter

इस बेटी की कामयाबी से पीएम मोदी हुए गदगद, ट्वीट कर दी बधाई

Sat, 20 Jan 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Jan 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister tweeted on the success of this daughter
Prime Minister tweeted

इस बेटी की कामयाबी से प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी भी गदगद हो गए। उन्होंने ट्वीट कर इस सफलता के लिए बधाई दी।

विज्ञापन


उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की अगुवाई में छह बेटियों ने समुद्र का एवरेस्ट कहे जाने वाला केप हॉर्न पार कर लिया है। खास बात यह है कि इस दल में दून की एक और बेटी लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई देने के बाद वर्तिका और पायल के परिवार में खुशी की लहर है।

आईएनएस तारिणी से सागर परिक्रमा पर निकली छह बेटियों ने समुद्र का एवरेस्ट कहे जाने वाले केप हॉर्न को सफलतापूर्वक पार कर लिया। इस अभियान का नेतृत्व उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी कर रही हैं। इस दल में दून की एक और बेटी लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता भी शामिल हैं। उधर, बेटी की इस कामयाबी पर पायल के रेसकोर्स स्थित परिवार में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

Prime Minister tweeted on the success of this daughter
PM modi and INSV Tarini teem - फोटो : jagran.com

सागर परिक्रमा पर निकली हिमालय की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी ने अपनी पांच साथियों के साथ केप हॉर्न को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। बेटियों की इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है अत्यंत उत्तम समाचार।

यह बेहद खुशी की बात है कि आईएनएसवी तारिणी ने कुछ घंटे पहले केप हॉर्न का चक्कर मार लिया है। हमें उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है। करीब चार माह के सफर के बाद उनकी टीम ने 18 जनवरी की रात सबसे कठिन समुद्री मार्ग केप हॉर्न को पार कर समुद्री इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया।

 इस दौरान उन्हें तेज समुद्री तूफान और विशाल जल लहरों भी नहीं डिगा पाई। इस ऐतिहासिक क्षण से उत्साहित प्रधानमंत्री मोदी ने टीम को बधाई दी है। वर्तिका के पिता प्रो. पीके जोशी ने बताया कि भारत की बेटियों की उपलब्धि से वह बहुत खुश हैं।

 

विज्ञापन

10 सितंबर को शुरू हुआ था अभियान

Prime Minister tweeted on the success of this daughter
INSV Tarini teem - फोटो : www.gg2.net
10 सितंबर 2017 से भारतीय नौसेना ने नाविका सागर परिक्रमा नाम से महत्वाकांक्षी अभियान शुरू किया है। इसकी अभियान की सभी सदस्य महिला नौ सेना अधिकारी हैं। महिला अधिकारी पाल नौका आईएनएसवी (इंडियन नेवल सेलिंग वेसल) तारिणी से 21,600 नॉटिकल मील का सफर तय कर पूरी दुनिया का चक्कर लगा रही हैं।

अभियान का नेतृत्व पौड़ी जिले के धूमाकोट के स्यालखेत (हाल निवास श्रीनगर) निवासी ले. कमांडर वर्तिका जोशी कर रही हैं। उनकी टीम में ले. कमांडर प्रतिभा जामवाल (हिमाचल प्रदेश), ले. कमांडर पी स्वाति (आंध्र प्रदेश), ले. पायल गुप्ता (देहरादून), ले. विजया देवी (मणिपुर), ले. बी ऐश्वर्या (तेलांगना) शामिल हैं।
 
विज्ञापन

बर्फीला पठारी द्वीप है केप हॉर्न

Prime Minister tweeted on the success of this daughter
vartika joshi

केप हार्न दक्षिणी चिली का बर्फीला पठारी द्वीप है। अमेरिका के सबसे दक्षिणी छोर में यह द्वीप सबसे भीषण समुद्री तूफान (टोरनेडो) के लिए कुख्यात है। यहां अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर और दक्षिण समुद्र आपस में टकराते हैं।

ऐसे में यहां आंधी-तूफान और बर्फीली हवाएं चलती रहती हैं। बताया जाता है कि यहां लगभग 10 मंजिला ऊंचाई की समुद्री लहरें चलती हैं। इनको चीर पाना आसान नहीं है। समुद्री यात्रा में इसको सबसे अधिक कठिन माना जाता है।

 वर्ष 1616 में एक डच नाविक ने इसकी खोज की है। इस समुद्र में 16 वीं से 20 वीं शताब्दी के बीच केप हॉर्न में 800 से अधिक जहाज डूब चुके हैं। जिनमें 10 हजार से अधिक जान जा चुकी हैं। इन्हीं मुश्किलों को देखते हुए इसे समुद्र का एवरेस्ट कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed