फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prime minister narendra modi sent a birthday message to comman man

प्रधानमंत्री मोदी ने इस शख्स को भेजा HAPPY BIRTHDAY मैसेज, जानिए क्या है दोनों के बीच का कनेक्शन

Mon, 07 Aug 2017 09:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Aug 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi sent a birthday message to comman man
prime minister and uttarakhand connection

उत्तराखंड का ये शख्स बेहद आम है। गरीब में पढ़ा यह व्यक्ति नौकरीपेशा है। बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें जन्मदिन का बधाई संदेश भेजा है। जानिए, पीएम मोदी और इस शख्स के बीच का कनेक्‍शन...

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं पौड़ी गढ़वाल जनपद में श्रीनगर जलविद्युत परियोजना में असिस्टेंट मैनेजर पद पर कार्य करने वाले जगतराम सेमवाल के बारे में। अचानक एक ही दिन में ये स्टार बन गए। बनें भी क्यों न देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें जन्मदिन का बधाई संदेश जो भेजा है।
विज्ञापन


संदेश भारतीय डाक द्वारा उनके गांव रुद्रप्रयाग जिले स्थित तरसाली फाटा गांव पहुंचा। जहां सेमवाल के भाई ने पीएम का बधाई संदेश उन तक पहुंचाया। सेमवाल का जन्मदिन एक जुलाई को आता है। यह संदेश उनके पास 22 जुलाई को उनके घर डाक द्वारा पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पीएम मोदी और जगतराम के बीच कनेक्‍शन

prime minister narendra modi sent a birthday message to comman man
jagatram semwal

जगतराम सेमवाल बताते हैं कि 1998 से 2007 में जब उनकी पोस्टिग जोशीमठ में थी, तब नरेंद्र मोदी बदरीनाथ यात्रा पर थे और कंपनी के गेस्टहाउस में ठहरे थे। उस दौरान उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हुई थी।

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से जन्मदिन का बधाई संदेश मिलने पर सेमवाल ने खुशी जाहिर की है। साथ ही पीएम मोदी का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने तथा स्वच्छता के लिए जो अभियान चलाया है, वह एक बेहतर कदम है। उनकी पत्नी दीपा और बेटी आस्‍था तथा श्रेया ने भी खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed