{"_id":"69dcf7566b226cbdf604942c","slug":"prime-minister-modis-program-will-be-grand-dhami-dehradun-news-c-5-drn1043-945266-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य होगा प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य होगा प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम : धामी
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल जसवंत ग्राउंड में लिया व्यवस्थाओं का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भव्य व ऐतिहासिक होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग सुविधाएं, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था व स्वच्छता समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में आने वाले लोगों की सुविधा सर्वोपरि रहे और इसके लिए सभी इंतजाम निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सेवाओं की तत्काल उपलब्धता होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है और इसकी सफलता सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की साझा जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, आईजी राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।