फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   primary teachers will stop protest.

सीएम के आश्वासन पर शिक्षक पड़े नरम, रोकेंगे आंदोलन

Sat, 27 Aug 2016 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Aug 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
primary teachers will stop protest.
हरीश रावत - फोटो : Self

लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आंदोलन को स्थगित किए जाने का निर्णय लिया है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला महर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दस सितंबर तक मांगों पर जीओ का आश्वासन दिया है। शनिवार को संगठन मुख्य सचिव से मिलेगा।

विज्ञापन


इसके बाद आंदोलन को दस सितंबर तक के लिए स्थगित किया जाएगा। इससे पूर्व दोपहर में आंदोलनरत शिक्षकों ने प्रदेश के तेरह बीईओ कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, उत्तरांचल माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने कार्य बहिष्कार कर स्कूल बंद कराए।
विज्ञापन


प्रदेश में शिक्षक अपग्रेड स्कूलों के अलग संचालन सहित अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर 22 अगस्त से प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू किए हुए हैं। शिक्षकों का कहना है कि कई बार के आश्वासनों के बावजूद उनकी लंबित मांगों पर अमल नहीं किया गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में संगठन के साथ हुई वार्ता में शिक्षकों ने लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन को स्थगित किए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला महर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपग्रेड स्कूलों का अलग से संचालन, बीआरसी, सीआरसी के पदों पर कार्यरत शिक्षकों को यथावत रखते हुए केवल रिक्त पदों पर तैनाती, शिक्षकों को एंट्री स्केल 16,290 दिए जाने सहित कई मांगों पर दस सितंबर तक जीओ का आश्वासन मिला है।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद शनिवार को शिक्षक मुख्य सचिव से मिलेंगे। मुख्य सचिव से लिखित में लिए जाने के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया जाएगा। बैठक में संरक्षक प्रेम सिंह गुसांई, संयुक्त महामंत्री लक्ष्मी कांत बर्त्वाल, राज्य समन्वयक लक्ष्मी कांत शामिल रहे।

बीईओ कार्यालयों में प्रदर्शन, स्कूल बंद कराए 

primary teachers will stop protest.
शिक्षक संगठन कई दिनों से आंदोलनरत हैं। - फोटो : AmarUjala

लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों का प्रदेश के तेरह बीईओ कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। वहीं, उत्तरांचल माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने कार्य बहिष्कार कर स्कूल बंद कराए।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने 17 सूत्री मांगों पर अमल नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को दून के विकासनगर, उत्तरकाशी के नौगांव, टिहरी के जाखणीधार, रुद्रप्रयाग के चोपड़ा, चमोली के गैरसैंण, हरिद्वार के लक्सर, नैनीताल के धारी सहित विभिन्न बीईओ और डिप्टी बीईओ कार्यालयों में प्रदर्शन कर धरना दिया। जबकि, आंदोलनरत माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने 15 टीमें बनाकर स्कूलों को बंद कराया।

संगठन के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार गर्ग ने कहा कि शनिवार को भी स्कूलों को बंद कराया जाएगा। स्कूल बंद कराने वालों में बीएल सकलानी, बीएस पंवार, लोकेश, शिव प्रसाद भट्ट, नवराज जोशी, आशाराम, कविंद्र, जेपी चावला, अजीत कपरवाण, धनी सिंह, शैलेंद्र, आरती, शिप्रा जुगरान, वीरपाल, अमरजीत कौर आदि शामिल रहे। 

पीटीए शिक्षकों का आमरण अनशन जारी
तदर्थ नियुक्ति की मांग पर मानदेय प्राप्त पीटीए शिक्षकों का आमरण अनशन शुक्रवार भी जारी रहा। वहीं, गेस्ट टीचरों ने भी क्रमिक अनशन जारी रखा। उन्होंने कहा कि शीघ्र मांगें न मानी गई तो शिक्षक आंदोलन तेज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed