फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Primary School's student will become 'Gentleman'

अब प्राइमरी स्कूल में भी बनेंगे 'जेंटलमैन'

Mon, 19 Aug 2013 04:30 PM IST
हल्द्वानी/ब्यूरो
हल्द्वानी/ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
Primary School's student will become 'Gentleman'

उत्तराखंड के प्राइमरी स्कूल भी अगले सत्र से इंग्लिश मीडियम हो जाएंगे। प्राथमिक विद्यालयों में यह शुरुआत शिक्षकों की सहमति से होगी। पहाड़ों पर पहले नगरीय विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम किया जाएगा, जबकि मैदान में मलिन बस्तियों में चल रहे स्कूलों से इसकी शुरुआत होगी।

विज्ञापन


नैनीताल जिले से 45 स्कूलों के शिक्षकों ने स्कूलों को इंग्लिश मीडियम करने को अपनी मौखिक सहमति दे दी है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अनिल कुमार नेगी ने प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों को जो पत्र जारी किया है। इसमें लिखा है कि जिलों में शिक्षकों की सहमति से इंग्लिश मीडियम की शुरुआत की जाए।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों ने सभी सीआरसी और बीआरसी से ऐसे स्कूलों और शिक्षकों की सूची मांगी है। अधिकांश जिलों ने शिक्षकों की सहमति सहित स्कूलों की सूची सौंप भी दी है। नैनीताल जिले के सभी ब्लाकों से 45 स्कूलों के शिक्षकों ने इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई की सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आरसी पुरोहित ने बताया कि फिलहाल शिक्षकों की मौखिक सहमति शासन को भेजी गई है। अब उनसे लिखित सहमति पत्र लिया जाना है। उन्होंने बताया कि अगले सत्र से कई स्कूलों में इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई शुरू हो सकती है।


पलायन में आएगी कमी
प्राथमिक स्कूलों में यदि इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई का प्रयोग सफल होता है तो इससे काफी हद तक पहाड़ पर खाली हो रहे गांवों में आबादी रुक सकती है। क्योंकि पहाड़ पर पलायन का बड़ा कारण शिक्षा भी है। इंग्लिश मीडियम में बच्चों को पढ़ाने की चाह में लोग गांव छोड़ कस्बों की तरफ भाग रहे हैं।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed