{"_id":"a667d534145cde9bad22bd2c31f7ed5f","slug":"priest-object-women-entry-in-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी ने महिला के साथ ऐसा क्यों किया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी ने महिला के साथ ऐसा क्यों किया?
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 30 Mar 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में कुशाघाट से सटे हनुमान मंदिर में सहायक सफाई हवलदार की पत्नी के प्रवेश पर आपत्ति जता दी। जिस पर सफाई कर्मियों ने शहर कोतवाली में जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
गुस्साए कर्मियों की तहरीर पर पुलिस पुजारी को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां पुजारी की ओर से खेद जताने पर मामला शांत हो गया।
महिला का पति है सफाई हवलदार
अपर रोड स्थित भूरे की खोल निवासी नीरज कुमार नगर निगम में सहायक सफाई हवलदार हैं। उनकी पत्नी निर्मल देवी रोजाना की तरह रविवार को भी हनुमान मंदिर में पूजा करने जा रही थी।
विज्ञापन
आरोप है कि मंदिर में पहुंचते ही पुजारी ने जाति का हवाला देते हुए निर्मला देवी के प्रवेश पर आपत्ति जताई। रोते-रोते महिला घर पहुंची और पति को इससे अवगत कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने की पुजारी से पूछताछ
गुस्साए पति की सूचना पर अन्य सफाई कर्मी एकत्रित हो गए। कोतवाली पहुंचकर सफाई कर्मियों ने इसका विरोध किया और पुजारी के खिलाफ तहरीर दी। मामला बढ़ता देख आननफानन में पुलिस पुजारी को लेकर कोतवाली ले आई।
पूछताछ में पुजारी ने बताया कि कई स्थानीय लोगों ने उनके आने पर आपत्ति जताई है। अंत में पुजारी द्वारा खेद जताने पर सफाई कर्मी शांत हुए।
शहर कोतवाली प्रभारी प्रकाश चंद्र मठपाल ने बताया कि पुजारी ने लिखित में खेद जताया है। इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।