{"_id":"898883a934e12cf36c5fd94b86813196","slug":"pride-of-garhwal-de-head-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे ‘प्राइड आफ गढ़वाल’ डीई हेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे ‘प्राइड आफ गढ़वाल’ डीई हेड
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 26 Sep 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर चक्र प्राप्त ब्रिगेडियर डीई हेड का मंगलवार मध्यरात्रि को निधन हो गया। 87 वर्षीय हेड ने गाड़ीघाट स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
बैरिस्टर मुकुंदीलाल के दामाद ब्रिगेडियर हेड 1947 में भारतीय सेना की जाट रेजीमेंट में बतौर कमीशन अधिकारी शामिल हुए थे।
पढें, कर्नल हैडः बारह सौ पाक सैनिकों को किया था ढेर
विज्ञापन
पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
उनके करीबी कर्नल कुंवर अजय सिंह ने बताया कि बुधवार को जाट रेजीमेंट बरेली में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
सन् 1965 भारत-पाक युद्ध के समय वह छह जाट रेजीमेंट के कमान अफसर थे। डोगराई के संघर्ष में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए वह दो बार घायल हुए थे।
पढें, लाहौर जीतकर एक आदेश के आगे हार गए कर्नल हेड
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों में शोक की लहर
इसी युद्ध में उन्हें महावीर चक्र से नवाजा गया। वर्ष 1978 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह कोटद्वार में बस गए थे। 1983 में यहां उन्होंने गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग की स्थापना की। उनके निधन से पूर्व सैनिकों में शोक की लहर छा गई।