{"_id":"639d3a49575f704ce89f6628104c5fa3","slug":"prices-of-commercial-cylinder-may-not-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"शायद न बढ़ें कामर्शियल सिलेंडर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शायद न बढ़ें कामर्शियल सिलेंडर के दाम
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामर्शियल सिलेंडरों के दामों हर महीने हो रही बढ़ोतरी से इस माह कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपये की स्थिति स्थिर होने के कारण दाम बढ़ने की संभावना काफी कम है। हालांकि, तेल कंपनियां इस संबंध में महीने की अंतिम तारीख को फैसला लेंगी।
विज्ञापन
किमत कुछ दिनों से स्थिर
देहरादून एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपये के मूल्य में होने वाले परिवर्तन के आधार पर कीमतें घटती-बढ़ती हैं। फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत कुछ दिनों से स्थिर है, इसलिए कीमतें बढ़ने की उम्मीद काफी कम है। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला तेल कंपनियां महीने के अंतिम दिन होने वाली बैठक में ही करेंगी।
विज्ञापन
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें