फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pressure group will be formed for the public concerns of the state

राज्य के जनसरोकारों पर हुई बात, बनेगा प्रेशर ग्रुप

Sun, 12 Sep 2021 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pressure group will be formed for the public concerns of the state
दीनदयाल पार्क के समीप पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सलाहकार रहे सुरेंद्र कुमार के ऑफिस में जन स? - फोटो : DEHRADUN
राज्य के जनसरोकारों को लेकर विभिन्न संगठनों ने चर्चा करते हुए प्रेशर ग्रुप बनाने का निर्णय लिया। जनसंघर्षों से जुड़े लोगों को साथ लेकर एक जनपक्षीय मांग पत्र बनाकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को सौंपा जाएगा। अगली बैठक आगामी अक्तूबर में होगी।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सलाहकार सुरेंद्र कुमार की पहल पर उनके कचहरी रोड स्थित चौपाल कार्यालय में हुई बैठक में जनसरोकारों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की थीम ‘जनसरोकारों पर बात’ रखी गई थी। समाजसेवी रतन सिंह असवाल ने कहा कि उत्तराखंड़ के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी विकास दूर की बात है। पलायन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सेवाओं का बुरा हाल है। समाजसेवी सुरेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि हमें राजनीतिक व शासन के कार्य में लोकतंत्र की भावनाओं में एकरूपता लानी होगी। राजनीति के गिरते स्तर पर उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त की। वनाधिकार आंदोलन से जुड़े प्रेम बहुखंडी ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति बड़े विकास मॉडल के लिए उपयुक्त नहीं है। हमें विकास का छोटा मॉडल जैसे छोटा स्कूल, छोटा अस्पताल के साथ-साथ अपने ग्रामीण क्षेत्र की छोटी इकाइयों को प्रभावी बनाना होगा। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को देहरादून, हरिद्वार व नैनीताल जैसे शहरों की ओर जाने के लिए मजबूर होने से बचाया जा सके। कामरेड जगदीश कुकरेती और गिरधर पंडित ने पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन व रोजगार पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश उत्तराखंडी और संचालन सुरेंद्र कुमार ने किया। डॉ. एसएन सचान और डॉ. डीएन भटकोटी ने मोबाइल के माध्यम से बैठक को समर्थन दिया। बैठक में अशोक वर्मा, गोदावरी थापली, ललित पंत, नेमचंद, राजेंद्र धवन, प्रदीप डोभाल, अनिल बस्नेत, परमजीत सिंह, प्रदीप जोशी, सतीश धोलाखंडी, अब्दुल रहमान, राकेश डोभाल, मदन लाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed