फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Presidential election 2022: Draupadi Murmu, BJP to conduct mock drill for voting tomorrow

Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा विधायकों की अहम बैठक, कल होगी मॉकड्रिल

Sat, 16 Jul 2022 12:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Jul 2022 12:07 PM IST
सार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है, जिसे लेकर सभी विधायकों को देहरादून में ही रहने का आग्रह किया गया है।  कल 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के तहत मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें सदस्य वोटिंग का अभ्यास करेंगे।

विज्ञापन
Presidential election 2022: Draupadi Murmu, BJP to conduct mock drill for voting tomorrow
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव में राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कल यानी 17 जुलाई को वोटिंग का मॉकड्रिल करेगी। मतदान के दौरान पार्टी एक भी वोट खराब नहीं करना चाहती। इसलिए अगले दो दिन तक विधायकों को वोटिंग के बारे में समझाया-सिखाया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी विधायकों से राष्ट्रपति चुनाव के मतदान तक देहरादून में ही रहने का आग्रह किया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है। इससे पहले सभी विधायकों से 16 जुलाई यानी शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में एक बैठक रखी गई है।
विज्ञापन


यह बैठक शाम सात बजे होगी। इस बैठक में सभी विधायकों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। अग्रवाल के मुताबिक, बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अग्रवाल ने बताया कि 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के तहत मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें सदस्य वोटिंग का अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय कार्यमंत्री नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होकर लौटे हैं। इस बैठक में विधायक खजानदास और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार भी शामिल हुए थे। उस बैठक में मिले सुझावों व दिशा-निर्देशों की भी संसदीय कार्यमंत्री सभी विधायकों को जानकारी देंगे।


ये भी पढ़ें...Sidhu Moose Wala:  हत्यारोपियों के फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला पकड़ा, बेटे की करतूत देख पिता ने लिया बड़ा फैसला

दून पहुंचकर मुर्मू मांग चुकी हैं समर्थन

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पिछले दिनों 11 जुलाई को देहरादून पहुंची थी। उस दौरान उन्होंने सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर उनका समर्थन मांगा था। सभी ने उन्हें समर्थन देने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed