{"_id":"59690bcf4f1c1b8c6a8b465a","slug":"presidential-election-2017-bihar-mla-voted-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव: बिहार के एक विधायक उत्तराखंड में डालेंगे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति चुनाव: बिहार के एक विधायक उत्तराखंड में डालेंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति के चुनाव में उत्तराखंड के विधायकों के अलावा बिहार के राजद विधायक वीरेन्द्र कुमार सिन्हा भी वोट डालेंगे। उन्होंने चुनाव अधिकारी आलोक मिश्रा से वोट डालने के लिए आग्रह किया था। उन्हें उत्तराखंड विधान सभा में वोट डालने की अनुमति मिल गई है। विधानसभा के सचिव जगदीश चंद्र ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 17 जुलाई को मतदान होगा। चुनाव की प्राथमिक तैयारी पूरी हो चुकी है। अभी किसी भी सांसद ने यहां वोट डालने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। चुनाव में प्रदेश के 70 और बिहार के एक विधायक मतदान करेंगे। चुनाव के लिए पोलिंग बूथ का निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली से मतपेटी और मत पत्र आ चुके हैं, जिन्हें बृहस्पतिवार की शाम ही सील कर सुरक्षित रख दिया गया है। 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम बजे तक मतदान होगा। यदि कोई सांसद मत डालना चाहेंगे तो उन्हें 17 जुलाई से पूर्व सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
शाम पांच बजे बैलेट बाक्स सील कर दिया जाएगा। मौसम साफ रहा तो उसी दिन बाय एयर इसे दिल्ली रवाना कर लोक सभा में निर्वाचन अधिकारी आलोक मिश्रा को सौंप दिया जाएगा। 20 जुलाई को चुनाव परिणाम घोषित होगा। चुनाव के दृष्टिगत कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। स्पीकर ने शुक्रवार को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए स्पेशल पेन
राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के दौरान विधायक खास तरह का पेन इस्तेमाल करेंगे। निर्वाचन आयोग ने पहली बार अलग पेन की व्यवस्था की है। उत्तराखंड में चुनाव के लिए 10 पेन भेजे गए हैं। चुनाव में विधायकों को बैलेट पेपर पर अपना मत लिखने के लिए इसी पेन का इस्तेमाल करना होगा। इस पेन की खासियत यह है कि इसकी स्याही नीली के स्थान पर बैंगनी है।