फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Presidential candidate Draupadi Murmu will be welcomed at the airport in Uttarakhand, BJP

Draupadi Murmu: कल देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत, जानें पूरा कार्यक्रम

Sun, 10 Jul 2022 11:08 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Jul 2022 11:08 AM IST
सार

राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल उत्तराखंड पहुंच रही हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, उनके आगमन कार्यक्रम बन गया है। पार्टी के सभी विधानसभा सदस्यों और सांसदों को सूचना भेजी गई है।

विज्ञापन
Presidential candidate Draupadi Murmu will be welcomed at the airport in Uttarakhand, BJP
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत होगा। प्रदेश भाजपा संगठन ने स्वागत की सारी तैयारियां कर ली हैं। मुर्मू 11 जुलाई को देहरादून आएंगी। एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम के बाद मुर्मू बीजापुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगी।

विज्ञापन


यहां कुछ समय विश्राम के बाद वह मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आएंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभी सांसदों व विधायकों को 11 जुलाई को समय पर देहरादून पहुंचने के निर्देश दिए हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, उनके आगमन कार्यक्रम बन गया है। पार्टी के सभी विधानसभा सदस्यों और सांसदों को सूचना भेजी गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: दो माह के बाद एक दिन में सबसे अधिक संक्रमित मिले, देहरादून फिर बन रहा हॉट स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशिक ने सांसदों, विधायकों व पदाधिकारियों की बैठक बुलाई

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने 11 जुलाई को अपराह्न दो बजे प्रदेश पार्टी मुख्यालय में सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष भी बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed