फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Ravindra and Secratory Anuj take responsiblity

अध्यक्ष रविंद्र और सचिव अनुज ने संभाला कार्यभार

Sat, 31 Aug 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
President Ravindra and Secratory Anuj take responsiblity
लायंस क्लब मसूरी हिल्स के अधिष्ठापन समारोह में रविंद्र गोयल अध्यक्ष, लायन एवं अनुज तायल सचिव, लायन के साथ वर्ष 2019-20 के लिए नवीन कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

अधिष्ठापन अधिकारी पूर्व मंडलाध्यक्ष, लायन विनोद शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों व अधिकारों की जानकारी देते हुए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते रहने की प्रेरणा दी। उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय, लायन गौरव गर्ग ने क्लब को अपना सहयोग देने की बात कही। मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। मंडल पीआरओ, लायन रजनीश गोयल ने एक लायन व तीन लायनेस सदस्यों को क्लब की सदस्यता दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष, लायन एलएम जखवाल ने नवनिर्वाचित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को बधाई देते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्लब के कार्यों की जानकारी दी। समारोह में लायनेस क्लब मसूरी हिल्स की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता भाटिया, सचिव स्मृति हरि व अन्य पदाधिकारियों को भी अधिष्ठापित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष एमपीएस खुराना, रीजन चेयरमैन सुनील कपूर, विशाल ठाकुर, आरएन माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed