फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president ramnath kovind son missed by security in haridwar

राष्ट्रपति के बेटे को चेंजिंग रूम में भूलकर आगे बढ़ गया काफिला

Sun, 24 Sep 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
president ramnath kovind son missed by security in haridwar
president son prashant

दिव्य प्रेम सेवा मिशन में जब समारोह संपन्न होने के बाद महामहिम रामनाथ कोविंद का काफिला चलने लगा तो उनके पुत्र प्रशांत पीछे छूट गए। जब तक वे गाड़ी में बैठने के लिए पहुंचे तो सभी गाड़ियां निकल चुकी थी।

विज्ञापन


हड़बडाए प्रशांत सुरक्षा में तैनात आईपीएस केवल खुराना और सीओ कनखल जेपी जुयाल को अपने पीछे छुटने की जानकारी दी। इस पर दोनों अधिकारियों ने बाद में अलग से गाड़ी की व्यवस्था कर उन्हें भिजवाने की व्यवस्था कराई।     
विज्ञापन

   
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी सविता कोविंद समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हरिद्वार से देहरादून रवाना हुए, लेकिन उनके पुत्र प्रशांत कोविंद छूट गए। जैसे ही पुलिस को इसका पता चला आनन-फानन उन्हें देहरादून रवाना किया गया। हरिद्वार के निकट मोतीचूर में प्रशांत काफिले में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रपति और उनका परिवार वहां बने वॉशरूम में फ्रेश होने गए। इसी बीच राष्ट्रपति का काफिला राजभवन देहरादून के लिए रवाना हो गया। काफिला रवाना होने के कुछ देर बाद ही प्रशांत वॉशरूम से बाहर निकले।

परिवार के सदस्यों को न पाकर वे पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे और खुद का परिचय दिया। यह सुनते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन इसकी जानकारी काफिले में शामिल अफसरों तक पहुंचाई गई। काफिले को मोतीचूर के पास रोका गया।


इस बीच हरिद्वार के एसपी ग्रामीण मणिकांत मिश्र ने प्रशांत को अपने वाहन से काफिले तक पहुंचाया। तब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया वॉशरूम में अधिक देर तक रहने से उनके पुत्र पीछे छूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed