{"_id":"59fdea1c4f1c1b7a548bae65","slug":"president-ram-nath-kovind-will-come-again-for-uttarakhand-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से उत्तराखंड आ सकते हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, इस बार यहां करेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से उत्तराखंड आ सकते हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, इस बार यहां करेंगे दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फिर से उत्तराखंड आ सकते हैं। इस बार वे उन्होंने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं से यहां दर्शन करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
इस बार वे दुर्गा और शिव के कुछ पवित्र धामों में दर्शन कर सकते हैं। दिल्ली में शनिवार को राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह जानकारी दी है। महाराज ने अपनी धर्मपत्नी और पूर्व पर्यटन मंत्री अमृता रावत के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के कई विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान महाराज ने जानकारी दी कि सरकार मां दुर्गा के मंदिरों को लेकर शाक्य सर्किट विकसित करने पर काम कर रही है। इसके अलावा शिव के मंदिरों को शैव सर्किट बनाने की भी सरकार की योजना है।
विज्ञापन
महाराज के अनुसार, राष्ट्रपति ने प्रस्तावित शाक्य और शैव सर्किट के कुछ मंदिरों के दर्शन के लिए जल्द ही उत्तराखंड आने पर सहमति दे दी है। महाराज ने उत्तराखंड में पर्यटन विकास, खास तौर पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी राष्ट्रपति को दी।