{"_id":"7b1107819f95eb7dc04942f09e3ea1a1","slug":"president-pranab-mukherjee-will-visit-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामहिम को 'महंगा' पड़ सकता है दून आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामहिम को 'महंगा' पड़ सकता है दून आना
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 26 अगस्त को राजधानी में होंगे। उन्हें पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी बिधौली और हरिद्वार रोड स्थित भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) जाना है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से प्रस्तावित मार्ग के अनुसार वह हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट से सीधे पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से वापस जीटीसी हेलीपैड आएंगे, जहां से वह सड़क मार्ग से आईआईपी जाएंगे, जिस मार्ग से वह गुजरेंगे। वहां की हालत ऐसी है कि उन्हें हिचकोले खाने पड़ेगे।
विज्ञापन
पढ़े, दून आएंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
विज्ञापन
जीटीसी हेलीपैड से दिलाराम चौक के बीच की सड़क अच्छी है। इसलिए शुरुआत दिलाराम चौक से की। दिलाराम चौक से सर्वे चौक की सड़क बिल्कुल ठीक है। सर्वे चौक पर एक छोटा सा गड्ढा नजर आता है, जहां गाड़ियां हिचकोले खाती हैं।
उसके ठीक बगल में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क के किनारे ही कई पाइप पड़े हैं। इन पाइपों को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के कुछ मजदूर जुटे हैं। पूछने पर बताते हैं कि सर, राष्ट्रपति साहब आने वाले हैं, इसलिए इन पाइपों को हटवाया जा रहा है।
कहीं चमचमाती सड़क, कहीं गड्ढे
सर्वे चौक से आगे फिर चमचमाती सड़क है। आराघर चौक पर एक लोडर खड़ा नजर आता है। नगर निगम के कुछ कर्मचारी स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगे होर्डिंग को उतारने में जुटे हैं, जिससे कोई होर्डिंग महामहिम के फ्लीट पर न गिर जाए। धर्मपुर चौक से नेहरू कॉलोनी के लिए मुड़ जाते हैं। नेहरू कॉलोनी वाली सड़क पर पेड़ों की डालियां झुकी हुई हैं।
एक मकान मालिक ने अपने घर के सामने वाले चार पेड़ों की डालियां कटवाकर सड़क पर ही गिराई थी। इसके बाद जोगीवाला चौक पर कुछ मजदूर चौक की नाली साफ करने में जुटे थे। जोगीवाला चौक के बाद सड़क कई जगह धंसी हुई है। मोहकमपुर रेलवे फाटक से ठीक पहले और बाद में सड़क दोनों तरफ से बुरी तरह उधड़ी हुई है।
उसके आगे भी सड़क कई जगह धंसी है। आईआईपी से डेढ़ सौ मीटर पहले सड़क पर ही नाला बह रहा है, जिसने सड़क को भी तोड़ दिया है। और तो और आईआईपी गेट के बाहर ही एक बड़ा सा गड्ढा बना हुआ है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें