फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Pranab Mukherjee visit badrinath dham

डेढ़ घंटे तक बद्रीनाथ में रहेंगे राष्ट्रपति, अखंड ज्योति के करेंगे दर्शन

Fri, 05 May 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ Updated Fri, 05 May 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
President Pranab Mukherjee visit badrinath dham
president - फोटो : amarujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे के बाद अब सरकारी मशीनरी छह मई (शनिवार) को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर दर्शन के लिए पहुंच रहे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गई है।

विज्ञापन


चमोली के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन और पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बदरीनाथ धाम में डेरा डाल दिया है। राष्ट्रपति के बदरीनाथ दौरे का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है।
विज्ञापन


इसके अनुसार राष्ट्रपति सुबह साढ़े आठ बजे बदरीनाथ पहुंचेंगे और डेढ़ घंटे यहां बदरीनाथ रुकेंगे। इस दौरान वह अखंड ज्योति के दर्शन करने के बाद सुबह दस बजे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। करीब डेढ़ घंटे तक तीर्थयात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं को भी बदरीनाथ परिसर से हटा लिया जाएगा। बदरीनाथ में कपाट खुलने के दिन बदरीनाथ के निर्वाण (बिना श्रृंगार के) दर्शन होते हैं। इस दिन अखंड ज्योति के दर्शनों का महत्व है।

चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा 

President Pranab Mukherjee visit badrinath dham
कहीं मौसम न डाल दे खलल
 एक पखवाड़े से बदरीनाथ धाम में मौसम पल-पल बदल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद धाम में अचानक मौसम खराब हो गया। बृहस्पतिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे तक बदरीनाथ में बारिश रही, जबकि 3 मई को भी दिनभर मौसम खराब रहा। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक छह मई को धाम में मौसम साफ रहेगा।

चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा 
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। धाम में नियमित पुलिस के अतिरिक्त 20 एसआई, दो कंपनी पीएसी, 20 महिला कांस्टेबल और 95 कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे।  

पहले दिन धाम में लगेगा वीआईपी का तांता 
 बदरीनाथ के कपाट खुलने के दिन धाम में कई वीआईपी मौजूद रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के धाम में पहुंचने का कार्यक्रम है। सूबे के राज्यपाल केके पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर धाम में पहुंच सकते हैं। हालांकि, जिला प्रशासन को अभी तक उनका बदरीनाथ का कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed