{"_id":"5d8c7ee08ebc3e01346cc94b","slug":"president-of-india-ramnath-kovind-will-attend-iit-roorkee-convocation-on-4th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ये है पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ये है पूरा कार्यक्रम
Fri, 27 Sep 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी चार अक्टूबर को हरिद्वार आएंगे। इस दौरान वे जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से मिलेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस दिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में होने वाले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके बाद शाम को उनका हरिद्वार आने का भी कार्यक्रम है। यहां वे जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से मिलेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने हरिहर आश्रम में पहुंचकर स्वामी अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की और कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन