{"_id":"5bc5ba23bdec22693a6634ab","slug":"president-of-india-ramnath-kovind-uttarakhand-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द उत्तराखंड आएंगे राष्ट्रपति, दिल्ली से देहरादून पहुंची टीम ले रही जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द उत्तराखंड आएंगे राष्ट्रपति, दिल्ली से देहरादून पहुंची टीम ले रही जायजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 Oct 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। जिसके मद्देनजर राजपुर रोड स्थित 'द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड एस्टेट' के आशियाना भवन की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए दिल्ली से टीम देहरादून पहुंच गई है। राष्ट्रपति की वापसी तक ये टीम यहीं रहेगी।
विज्ञापन
बता दें कि राष्ट्रपति तीन नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। वह ऋषिकेश, हरिद्वार भी जाएंगे। उनके केदारनाथ धाम भी जाने की उम्मीद है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
अपने दौरे के समय राष्ट्रपति देहरादून में राजपुर रोड स्थित आशियाना में ठहरेंगे। जिसकी व्यवस्था देखने के लिए दिल्ली से टीम पहुंच गई है। राष्ट्रपति के पांच नवंबर को वापस दिल्ली लौटेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराखंड प्रवास के दौरान दिल्ली से एसपीजी की टीम भी पहुंचेगी।
विज्ञापन