फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   president in ganga aarti at harki paidi.

हरिद्वार की गंगा आरती देख महामहिम हुए अभिभूत, बताया अलौकिक

Fri, 30 Sep 2016 09:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Sep 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
president in ganga aarti at harki paidi.
गंगा सभा की विजिटर बुक में राष्ट्रपति ने अपना संदेश लिखा है। - फोटो : RajeshSharma/AmarUjala

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपनी तीन दिवसीय देहरादून प्रवास के तीसरे दिन आज बृहस्पतिवार को हरिद्वार पहुंच गंगा आरती में हिस्सा लिया। हरकी पैड़ी पर गंगा आरती कर राष्ट्रपति ने मां गंगा को निर्मल करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


हरिद्वार की भव्य गंगा आरती देख राष्ट्रपति अभिभूत हो गए। आरती में हिस्सा लेने के बाद गंगा सभा की विजिटर बुक में राष्ट्रपति ने इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि 'आज मुझे हरकी पड़ी पर अलौकिक गंगा आरती देखने का सुअवसर प्राप्त हुआ।' आगे राष्ट्रपति ने लिखा कि यह अनुभव चिरस्मरणीय रहेगा।' विजिटर बुक में राष्ट्रपति ने गंगा सभा के कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें भी दी हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने लिया गंगा को निर्मल करने का संकल्प

president in ganga aarti at harki paidi.
विजिटर बुक में राष्ट्रपति ने लिखी टिप्पणी - फोटो : RajeshShamra/AmarUjala
निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम सवा पांच बजे राष्ट्रपति वायुसेना के हेलीकॉप्टर से हरिद्वार पहुंचे। हेलीपैड पर उतरने के बाद राष्ट्रपति का काफिला हाईवे से गुजरते हुए छह बजे हरकी पैड़ी पर पहुंचे।

 यहां राष्ट्रपति ने गंगा आरती में हिस्सा लिया। आरती के दौरान महामहिम ने गंगा को निर्मल करने का संकल्प लिया। 6 बजकर 40 मिनट पर गंगा आरती संपन्न हुई।  लगभग 30 मिनट तक गंगा आरती में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रपति हरिद्वार से सीधे जौलीग्रांट चले गए। वहां से वे वायुसेना के विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

तीन दिन के देहरादून प्रवास पर आए हैं राष्ट्रपति

president in ganga aarti at harki paidi.
president in kedarnath - फोटो : AmarUjala
गौरतलब है कि राष्ट्रपति तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को देहरादून पहुंचे थे। राष्ट्रपति देहरादून के राजपुर रोड स्थित प्रसीडेंड बॉडीगार्ड एस्टेट स्थित राष्ट्रपति आशियाना में ठहरे हुए थे।

बुधवार को महामहिम ने केदारधाम पहुंच बाबा केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल केके पाल और मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहे थे। प्रवास के तीसरे दिन राष्ट्रपति का हरिद्वार में गंगा आरती करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed