फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Draupadi Murmu Uttarakhand visit 20 schools to remain closed on November 3 in view President visit

Uttarakhand: राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए तीन नवंबर को 20 स्कूलों में रहेगी छुट्टी, कल से तीन दिवसीय दौरा

Sat, 01 Nov 2025 09:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Nov 2025 09:27 PM IST
सार

तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगी। तीन नवंबर को उनके दौरे को देखते हुए 20 स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 

 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu Uttarakhand visit 20 schools to remain closed on November 3 in view President visit
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स@rashtrapatibhvn

विस्तार

तीन नवंबर को राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए 20 स्कूलों में छुट्टी रहेगी। राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती का जश्न शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को उत्तराखंड पहुंचेंगी। तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को सैन्य धाम का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को वायु सेना के विशेष विमान से सुबह करीब सवा दस बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सेना के हेलिकॉप्टर से हरिद्वार जाएंगी।

विज्ञापन


पतंजलि विश्वविद्यालय बहादराबाद में दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगी। रात्रि विश्राम राष्ट्रपति निकेतन में होगा। सोमवार को राज्य स्थापाना दिवस के रजत जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र को 11 बजे संबोधित करेंगी। उसके बाद शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: सीएम ने की प्रेस कांन्फ्रेंस, राज्य के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम, 11 दिन मनेगा जश्न

स्कूलों की सूची

1. प्रेस एकेडमी, कैंट रोड

2. समरवेली स्कूल, तेजबहादुर रोड

3. केंट्रल हाथीबड़कला, कैंट रोड

4. हैरिटेज स्कूल, एमकेपी चौक

5. स्कॉलर होम, राजपुर रोड

6. कान्टेक स्कूल, कान्ट रोड

7. दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजपुर रोड

8. सेंट जोसेफ स्कूल, राजपुर रोड

9. ब्रुकलिन स्कूल, कर्जन रोड

10. विवेकानन्द स्कूल, जोगीवल्ला

11. ब्राइटलैंड स्कूल, कर्जन रोड

12. मानव भारती स्कूल, नेहरू कालोनी

13. हिलप्रेस स्कूल, ईस्ट रोड

14. एसजेआरआर स्कूल, नियर करनपुर चौक

15. मास्टल स्कूल, ईस्ट रोड

16. जसवंत मॉडल स्कूल, राजपुर रोड

17. दून इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मी रोड

18. फ्लाइप्ट पब्लिक स्कूल

19. शेरवुड स्कूल, नेहरू कालोनी तिराहा

20. डीपीओ पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed