फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Draupadi Murmu three-day visit to Uttarakhand begins today

Dehradun: राष्ट्रपति मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से, कल करेंगी विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित

Sun, 02 Nov 2025 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 01:44 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगी। तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu three-day visit to Uttarakhand begins today
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : X @rashtrapatibhvn

विस्तार

राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती का जश्न शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगी। तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को सैन्य धाम का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को वायु सेना के विशेष विमान से सुबह करीब सवा दस बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सेना के हेलिकॉप्टर से हरिद्वार जाएंगी। 
विज्ञापन


पतंजलि विश्वविद्यालय बहादराबाद में दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगी। रात्रि विश्राम राष्ट्रपति निकेतन में होगा। सोमवार को राज्य स्थापाना दिवस के रजत जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र को 11 बजे संबोधित करेंगी। उसके बाद शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को राष्ट्रपति कैंचीधाम स्थित नीब करौरी बाबा के दर्शन करने के बाद कुमाऊं विवि के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर दून एयरपोर्ट पर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेेंसियों ने रिहर्सल की। राष्ट्रपति के लिए चार हेलिकॉप्टर दो दिन पहले ही एयरपोर्ट पहुंचकर रिहर्सल कर चुके हैं।


नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुनियाल गांव में सैन्यधाम का लोकार्पण करेंगे। पीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैन्यधाम में म्यूजियम, थियेटर और लाइट एंड साउंड शो जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिसके माध्यम से वीर बलिदानियों की गाथाएं और पराक्रम की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed