फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Murmu and PM Modi to Visit Uttarakhand Next Month, PM Modi May Visit Kedarnath Around Diwali

Uttarakhand: अगले महीने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का दौरा, दिवाली के आसपास केदारनाथ आ सकते हैं पीएम मोदी

Wed, 25 Oct 2023 01:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Oct 2023 01:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवंबर महीने में दिवाली के आसपास बाबा केदार के दर्शन करने आ सकते हैं। वहीं इस बार राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हो सकती हैं।

विज्ञापन
President Murmu and PM Modi to Visit Uttarakhand Next Month, PM Modi May Visit Kedarnath Around Diwali
President and Prime Minister - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड में अगले एक महीने के दौरान राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का दौरा हो सकता है। इस बार राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हो सकती हैं। उनके नवंबर माह के पहले हफ्ते में उत्तराखंड दौरे पर आने की संभावना है। शासन-प्रशासन उनके दौरे की तैयारियों को लेकर एक दौर की बैठक कर चुका है।

विज्ञापन

उनसे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दौरा होगा। धनखड़ 26 अक्तूबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम की तीन दिवसीय बैठक का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवंबर को उत्तराखंड आने की संभावना है।

विज्ञापन

उन्हें श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण दिया गया है। माना जा रहा कि राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में जब भाग लेने आएंगी तो इस दौरान वह राज्य स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। शासन-प्रशासन राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों में जुट गया है। पहले दौर की बैठक हो चुकी है। तैयारियों को लेकर जल्द दूसरे दौर की बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बाबा केदार के दर्शन के लिए आ सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवंबर महीने में दिवाली के आसपास बाबा केदार के दर्शन करने आ सकते हैं। सत्ता के गलियारों में उनके उत्तराखंड आने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद मिश्रा के हाल ही किए गए केदारनाथ दौरे के बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। मिश्रा 21 अक्तूबर को केदारनाथ आए थे और वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया था। माना जा रहा कि प्रधानमंत्री दिवाली के आसपास उत्तराखंड आएंगे। केदारनाथ के कपाट 15 नवंबर भैया दूज के दिन बंद हो रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री केदारनाथ आ सकते हैं।

ये भी पड़ें...Pithoragarh : आदि कैलाश यात्रियों को ला रही जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक सहित छह लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed