{"_id":"653812eb9d8f3a462f0156b4","slug":"pithoragarh-jeep-carrying-adi-kailash-pilgrims-fell-into-500-meter-deep-gorge-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh : आदि कैलाश यात्रियों को ला रही जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक सहित छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh : आदि कैलाश यात्रियों को ला रही जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक सहित छह लोगों की मौत
Wed, 25 Oct 2023 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:47 AM IST
सार
जीप में चालक सहित छह यात्री सवार थे। इनमें चार बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल के बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते यात्रियों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
यहं हुआ हादसा...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर गर्बाधार के समीप आदि कैलाश यात्रियों को ला रही यात्री जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में चालक सहित छह यात्री सवार थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस हादसे में सभी की मौत हो गई है। इनमें चार लोग बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल के बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते यात्रियों को बचाने की कोशिश नहीं की जा सकी। मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार आदि कैलाश यात्रियों को लेकर धारचूला की ओर लौट रही जीप मंगलवार को करीब ढाई बजे गर्बाधार के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर धारचूला, पांगला थानों से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश होने से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसके चलते जवान रेस्क्यू के लिए खाई में नहीं उतर सके। अब तलाश अभियान सवेरे शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त जीप में जिन लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है उनके नामों की सूची पुलिस को आईटीबीपी से मिली है। इस सूची के अनुसार जीप में बैंगलुरू निवासी आदि कैलाश यात्री सत्यवर्धा पारैदा (59), नीलापा पन्नोल (58), मनीष मिश्रा (48) और प्रज्ञा वारसम्या (52) सवार थे जबकि जीप में सवार हिमांशु कुमार (24) और वीरेंद्र कुमार (39) स्थानीय हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भेजी गई थी लेकिन बारिश और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य नहीं हो सका। पहाड़ी से पत्थर गिरने से भी बाधा पहुंची। आईटीबीपी से मिली सूची के अनुसार जीप में छह लोग बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह टीम खाई में उतरेगी।
-लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़
20 दिन में दूसरी दुर्घटना
धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर पिछले 20 दिन के भीतर यह दूसरी दुर्घटना है।आठ अक्तूबर को थकती झरने के बाद पूरी पहाड़ी जीप पर गिर गई थी। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी। अब 24 अक्तूबर को एक जीप खाई में गिर गई।