फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Presented a self-written poem to the Speaker of the

Dehradun News: विधानसभा अध्यक्ष को भेंट की कविता

Sat, 23 Sep 2023 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Presented a self-written poem to the Speaker of the
श्री गुरुराम राय इंटर सहसपुर के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र सैनी ने विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से विधानसभा कार्यालय में मुलाकात की। विधान सभा अध्यक्ष को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर लिखी एक स्वरचित कविता भेंट की। डॉ. सैनी ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष को स्कूल में आने के लिए निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन


युवकों ने दुकान से मोबाइल चुराया



सहसपुर। बाजार स्थित दुकान से दो बाइक सवारों ने दुकान से मोबाइल चोरी कर लिया। इस दौरान दुकानदार घर पर नाश्ता करने गया हुआ था। चोरी की वारदात पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सहसपुर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंकुश अग्रवाल की बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। शुक्रवार की सुबह करीब 10:12 बजे वह दुकान के पीछे स्थित घर पर नाश्ता करने गए हुए थे। इस दौरान दुकान पर पहुंचे दो बाइक सवार उनका मोबाइल चुरा ले गए। गल्ले से कुछ नगदी भी चुरा ली। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे दोनों बाइक सवार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष अंशुल सिंघल ने कहा कि बाजार में आए दिन चोरी की कोई न कोई वारदात हो रही है, जो की गंभीर विषय है। व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने चोरी के शीघ्र खुलासे की मांग की। थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed