फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Presence of 95 species of birds recorded in Mussoorie

Dehradun News: मसूरी में 95 प्रजातियों के पक्षियों की उपस्थिति दर्ज

Mon, 21 Oct 2024 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Presence of 95 species of birds recorded in Mussoorie
I
विज्ञापन

II8वें उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल में देश-विदेश के 170 विशेषज्ञों ने की शिरकत
I
I
I
Iमसूरी वन्यजीव विहार विनोग में आयोजित तीन दिवसीय 8वें उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल का समापन रविवार को हो गया। इस दौरान करीब 95 प्रजातियों के पक्षियों और 32 प्रजाति की तितलियों की उपस्थिति दर्ज की गई। समारोह में देश-विदेश के 170 पक्षी विशेषज्ञों ने शिरकत की।
I
I
I
Iप्रभागीय वनाधिकारी मसूरी अमित कंवर ने बताया कि समापन पर प्रमुख वन संरक्षक डाॅ. धनंजय मोहन, संजय सोधी, पी जगन्नाथन, प्रवीन जे, एस कार्तिकेयन, मोहत अग्रवाल, सुरेश कुमार, के रामनारयन सहित अन्य विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए और पैनल परिचर्चा की। इस दौरान पक्षी विशेषज्ञों, बर्ड वाचरों, नेचर गाइड्स और विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बर्ड फेस्टिवल में मसूरी, देहरादून सहित विभिन्न क्षेत्रों के 22 विद्यालयों के 450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, स्कैचिंग, क्विज में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

I
Iस्कैचिंग के जूनियर वर्ग में परिधि तोमर प्रथम, हार्दिक रस्तोगी द्वितीय, प्रिया तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में सिमरन सेमवाल प्रथम, अवन्तिका मनराल द्वितीय, रोहन तृतीय रहे। पोस्टर जूनियर वर्ग में प्रियांशी प्रथम, वैदान्त खेतान द्वितीय, आतिफ तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में सिमरन नेगी प्रथम, दिव्यांशु चन्द द्वितीय रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइस अवसर पर वन संरक्षक यमुना वृत्त कहकशां नसीम, प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी डीपी बलोनी, प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना रविंद्र पुंडीर, उप प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. उदय गौड़, दिनेश नौडियाल आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed