फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prescription to avoid drought-flood in Puranas.

पुराणों में हैं सूखे-बाढ़ से बचने के नुस्खे: IFS टॉपर

Sat, 30 Apr 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Apr 2016 08:51 PM IST
सार

  • आईएफएस के टॉपर ने रखे अपने विचार
  • वैज्ञानिक सोच से निकलेगा मसलों का हल
  • बड़ी समस्या सुलटाने के तरीके छोटे-छोटे

विज्ञापन
prescription to avoid drought-flood in Puranas.
अंकुर अवधिया - फोटो : AmarUjala

विस्तार

सूखा, बाढ़, सूखते जलस्रोत, मानव-वन्य जीव संघर्ष और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को रोकने के कारगर नुस्खे पुराणों में हैं। अगर इन्हें वैज्ञानिक सोच के साथ लागू किया जाए तो समस्या का निदान मिल जाएगा। यह कहना है देश में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के टॉपर डॉ. अंकुर अवधिया का। उनका कहना है कि लैब में सिद्धांत बनाने के बजाए फील्ड में आकर शोध करने से मसलों का हल निकलेगा।

विज्ञापन


आईएफएस डॉ. अंकुर अवधिया हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर होने के साथ आईआईटी कानपुर में बायोलॉजिकल साइंसेस में अपने बैच के टॉपर रहे हैं। आईआईटी से ही उन्होंने बायोडिग्रेडिबल प्लास्टिक में पीएचडी भी की थी।
विज्ञापन


इसके बाद भारतीय वन सेवा में आए। अंकुर बताते हैं कि उन्हें तीन कंपनियों ने जॉब ऑफर किया था। इसके साथ ही आईआईटी में शिक्षण कार्य का भी उनके सामने अवसर था, लेकिन वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में आकर फील्ड में काम करने के लिए उन्होंने भारतीय वन सेवा को चुना। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराणों में हैं अनेकों नुस्खे

prescription to avoid drought-flood in Puranas.
देश में सूखा एक बड़ी समस्या बनकर सामने आया है। - फोटो : Getty

मूलत: यूपी का अवधिया परिवार बाद में मध्य प्रदेश चला गया। डॉ. अवधिया ने बताया कि विष्णु पुराण तथा अन्य पुराणों में सूखा, बाढ़, जलवायु परिवर्तन से बचाव के वैज्ञानिक और सटीक नुस्खे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्रोतों को सूखने से बचाने के लिए छोटे चेक डैम बनाना, नदियों की धारा को अविरल बनाए रखने के लिए वनीकरण सब कुछ पुराणों में दिया गया।

हाथियों से सुरक्षा के लिए गांवों की सरहद पर मधुमक्खी पालन, बाघ से बचाव के लिए छोटे दीये जलाना आदि पुराणों के ही नुस्खे हैं। विकास और वन संरक्षण में समन्वय बैठाने की जरूरत है।

तालमेल बैठाकर हो विकास
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के वर्ष 2014-16 सत्र के उत्तराखंड कैडर के आईएफएस अमित कंवर का कहना है कि वन क्षेत्रों में विकास कार्य पर्यावरण संरक्षण के साथ तालमेल बैठाकर किए जाएं। इसके साथ ही प्राकृतिक आपदाओं और विस्थापन में लोगों को क्षतिपूर्ति समय से दी जाए। अगर कहीं पेड़ों का पातन आवश्यक हैं तो खाली भूमि पर वनीकरण ज्यादा से ज्यादा किया। तभी विकास और पर्यावरण संरक्षण में तालमेल बैठ पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed