फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   preparing Start for food sampling.

होली आई लेकिन दिवाली की रिपोर्ट नहीं आई

Wed, 09 Mar 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
preparing Start for food sampling.
स्वीट - फोटो : demo pic
होली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा अभिकरण ने खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन अभी तक दीपावली के दौरान हुई सैंपलिंग की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन


लिहाजा त्योहार में बेचे गए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। त्योहारों के मौसम में बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री खासी बढ़ जाती है। विशेषकर मिठाइयां, नमकीन, दूध और दुग्ध पदार्थों में बड़े स्तर पर मिलावट होती है। 
विज्ञापन


इसको लेकर खाद्य सुरक्षा अभिकरण लगातार सैंपलिंग अभियान भी चलाता है। लेकिन सैंपलिंग रिपोर्ट नहीं आने के चलते खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का पता नहीं चल पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है। अभिकरण ने दून में दीपावली के दौरान 21 अक्टूबर से छह नवंबर के बीच कुल 52 सैंपल लिए। लेकिन करीब तीन माह के बावजूद इनमें से केवल एक सैंपल की रिपोर्ट आई है। 

रुद्रपुर स्थित सरकारी लैब में सैंपल की जांच नहीं होने के कारण दोषियों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसका फायदा उठाते हुए मिलावटखोर लगातार मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। 

नौ माह बाद आई रिपोर्ट
रुद्रपुर स्थित लैब की कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दून से भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट करीब नौ माह बाद आई है। 

पिछले वर्ष जुलाई में लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट लैब से अब भेजी गई है। इसमें एक डेयरी के खुले दूध के सैंपल को छोड़कर अन्य सभी उत्पादों के सैंपल पास हैं।


अभिकरण होली के दौरान मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए वृहद सैंपलिंग अभियान चलाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभिकरण वैसे भी लगातार सैंपलिंग कर रहा है।
-अनोज थपलियाल, जिला अभिहीत अधिकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed