फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prepared to face power cuts today

आज बिजली कटौती झेलने को रहिए तैयार

Mon, 19 Aug 2013 08:21 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2013 08:21 AM IST
विज्ञापन
prepared to face power cuts today

आज बिजली कटौती झेलने के लिए तैयार रहें। सोमवार को 130 मेगावाट बिजली की कमी पड़ सकती है। एक तरफ प्रदेश में बिजली का उत्पादन कम हो गया है तो दूसरी ओर ऊर्जा निगम ने कहीं से बिजली की व्यवस्था नहीं की है।

विज्ञापन


अब बिजली की कटौती करने के अलावा ऊर्जा निगम के पास और कोई विकल्प नहीं है। तकनीकी कारणों से रविवार को उत्तरकाशी स्थित मनेरी भाली फेज-1 परियोजना को 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा दो दिन से कालागढ़ से 133 के बजाय, केवल 90 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन


इससे प्रदेश में अचानक 130 मेगावाट बिजली की कमी हो गई है, जिसके कारण सोमवार को लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ेगा।

रविवार को सरकारी और निजी कार्यालय बंद होने से बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ा। सोमवार को प्रदेश भर में सरकारी और निजी संस्थान खुलेंगे, जिससे बिजली की मांग बढ़ जाएगी। ऐसी स्थिति में ऊर्जा निगम कई घंटे तक बिजली कटौती कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed