{"_id":"6809c0c58d3aae4e7f0cdfde","slug":"preparations-underway-for-commercial-production-of-bamboo-salt-sold-at-high-prices-mineral-elements-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: महंगे दाम पर बिकने वाले बैंबू साल्ट के व्यवसायिक उत्पादन की तैयारी, कई गुना खनिज तत्व पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: महंगे दाम पर बिकने वाले बैंबू साल्ट के व्यवसायिक उत्पादन की तैयारी, कई गुना खनिज तत्व पाए गए
Thu, 24 Apr 2025 10:12 AM IST
रेनू सकलानी
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:12 AM IST
विज्ञापन
बैंबू (प्रतीकात्मक)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद बाजार में काफी महंगे दाम पर बिकने वाले बैंबू साल्ट के व्यवसायिक उत्पादन की तैयारी कर रहा है। परिषद ने बैंबू को प्रोसेस कर बैंबू साल्ट बनाया था, उसमें खनिज तत्वों की जानकारी के लिए एफआरआई और एक निजी संस्थान में भेजा था, उसमें से निजी संस्थान की रिपोर्ट आ गई है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में बैंबू साल्ट में कई गुना खनिज तत्व मिलने की बात सामने आई है। बैंबू साल्ट को कोरियन साल्ट भी कहा जाता है। अब उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद ने बैंबू साल्ट को तैयार करने के साथ बेचने की योजना पर काम शुरू किया है। परिषद के सीईओ पीके पात्रो कहते हैं कि बैंबू साल्ट बाजार में काफी महंगा बिकता है।
विज्ञापन
इस खास नमक को तैयार कर बेचने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए कड़वापानी जगह पर बैंबू से प्रोसेस कर बैंबू साल्ट को तैयार किया गया। इस बैंबू साल्ट में खनिज तत्वों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एफआरआई और एक निजी संस्थान को भेजा गया था।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Pahalgam Terror Attack: दून घाटी का कश्मीर से मोहभंग, पहले जाने की थी बेकरारी, अब बुकिंग कैंसिल कराने को बेचैन
इसमें निजी संस्थान की रिपोर्ट आ गई है। इससे पता चलता है कि बाजार में मिलने वाले नमक की तुलना में फास्फोरस सात और आयरन पांच गुना, मैंगनीज व जिंक क्रमश: तीन और दो गुना मिले हैं। वहीं, इसमें कैल्शियम और सोडियम कम मिला है।