फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations underway for commercial production of bamboo salt sold at high prices mineral elements

Uttarakhand: महंगे दाम पर बिकने वाले बैंबू साल्ट के व्यवसायिक उत्पादन की तैयारी, कई गुना खनिज तत्व पाए गए

Thu, 24 Apr 2025 10:12 AM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Apr 2025 10:12 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for commercial production of bamboo salt sold at high prices mineral elements
बैंबू (प्रतीकात्मक) - फोटो : Instagram

उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद बाजार में काफी महंगे दाम पर बिकने वाले बैंबू साल्ट के व्यवसायिक उत्पादन की तैयारी कर रहा है। परिषद ने बैंबू को प्रोसेस कर बैंबू साल्ट बनाया था, उसमें खनिज तत्वों की जानकारी के लिए एफआरआई और एक निजी संस्थान में भेजा था, उसमें से निजी संस्थान की रिपोर्ट आ गई है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में बैंबू साल्ट में कई गुना खनिज तत्व मिलने की बात सामने आई है। बैंबू साल्ट को कोरियन साल्ट भी कहा जाता है। अब उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद ने बैंबू साल्ट को तैयार करने के साथ बेचने की योजना पर काम शुरू किया है। परिषद के सीईओ पीके पात्रो कहते हैं कि बैंबू साल्ट बाजार में काफी महंगा बिकता है।
विज्ञापन


इस खास नमक को तैयार कर बेचने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए कड़वापानी जगह पर बैंबू से प्रोसेस कर बैंबू साल्ट को तैयार किया गया। इस बैंबू साल्ट में खनिज तत्वों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एफआरआई और एक निजी संस्थान को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Pahalgam Terror Attack: दून घाटी का कश्मीर से मोहभंग, पहले जाने की थी बेकरारी, अब बुकिंग कैंसिल कराने को बेचैन

इसमें निजी संस्थान की रिपोर्ट आ गई है। इससे पता चलता है कि बाजार में मिलने वाले नमक की तुलना में फास्फोरस सात और आयरन पांच गुना, मैंगनीज व जिंक क्रमश: तीन और दो गुना मिले हैं। वहीं, इसमें कैल्शियम और सोडियम कम मिला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed