फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations to open cyber posts on the mountains

देहरादून: बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पहाड़ों पर साइबर चौकियां खोलने की तैयारी

Thu, 19 Aug 2021 11:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 19 Aug 2021 11:14 AM IST
सार

दरअसल, वर्तमान में प्रदेश में साइबर अपराधी रोज सैकड़ों लोगों को शिकार बना रहे हैं। इन अपराधों की जांच और रोकथाम के लिए प्रदेश में दो साइबर पुलिस स्टेशन ही संचालित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Preparations to open cyber posts on the mountains
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। लोग आसानी से पुलिस को शिकायत कर सकें इसके लिए अब पहाड़ी जिलों में साइबर चौकियां खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर मंथन चल रहा है। जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, वर्तमान में प्रदेश में साइबर अपराधी रोज सैकड़ों लोगों को शिकार बना रहे हैं। इन अपराधों की जांच और रोकथाम के लिए प्रदेश में दो साइबर पुलिस स्टेशन ही संचालित किए जा रहे हैं। इनमें एक देहरादून और दूसरा रुद्रपुर में है। रुद्रपुर पुलिस साइबर पुलिस स्टेशन इसी साल जनवरी में शुरू किया गया था। इनके अलावा जून में एक हेल्पलाइन भी शुरू की गई थी। इसमें अब तक हजारों लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन पहाड़ में भी बड़ी संख्या में लोग साइबर अपराधियों के जाल में फंस रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पहाड़ का काफी बड़ा क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत आता है। इसके अलावा रेग्यूलर पुलिस के थाने भी वहां पर लोगों की सहायता कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में साइबर अपराध की रिपोर्टिंग के लिए वहां फिलहाल प्रशिक्षित स्टाफ की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में अब पहाड़ी जनपदों में साइबर चौकियां खोलने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा सर्वे
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए जल्द ही सर्वे शुरू कर दिया जाएगा। ताकि, जहां लोग साइबर अपराध के शिकार हो रहे हैं, वहां पर इनका नेटवर्क फैलाया जा सके। इसके अलावा वहां मौजूदा थानों में भी प्रशिक्षित स्टाफ को भी तैनात करने की तैयारी की जा रही है। विभिन्न जिलों से इसके लिए एक रिपोर्ट मांगी गई है।

हेल्पलाइन से मिल रहा लोगों को लाभ
साइबर पुलिस की हेल्पलाइन का लाभ पूरे प्रदेश की जनता को मिल रहा है। बीते दो माह के भीतर साइबर हेल्पलाइन में आई शिकायतों के बाद पुलिस ने लोगों के करीब 40 लाख रुपये बचाए हैं। इस पर हर जगह से फोन आते हैं, लेकिन बहुत से लोग जो शिकायत नहीं कर सकते वह पुलिस को लिखित रूप से शिकायत कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए साइबर चौकियां खोलने का विचार बन रहा है।


पुलिस का इस समय फोकस साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने पर है। लोग ज्यादा से ज्यादा शिकायत कर सकें, इसके लिए पुलिस का नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है। पहाड़ों पर लोगों की समस्या को देखते हुए वहां चौकियां खोलने पर विचार किया जा रहा है। इस पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।
- डॉ. नीलेश आनंद भरणे, सह प्रवक्ता, उत्तराखंड पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed