{"_id":"68e9136165e5835d290ce198","slug":"preparations-to-give-bonus-and-da-to-employees-before-diwali-uttarakhand-news-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, प्रदेश सरकार की बोनस व डीए देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, प्रदेश सरकार की बोनस व डीए देने की तैयारी
Fri, 10 Oct 2025 07:48 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:48 PM IST
सार
दीपावली से पहले कर्मचारियों को प्रदेश सरकार खुशखबरी दे सकती है।कर्मचारियों को बोनस व डीए मिल सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश सरकार दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व महंगाई भत्ता का तोहफा दे सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही सरकार इसका एलान कर सकती है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए देने का निर्णय लिया है, जिसमें एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित कर 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत किया गया। प्रदेश सरकार भी दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व डीए जारी कर सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: करनदीप सिंह लापता प्रकरण; कंपनी के जवाब का इंतजार, परिवार ने वीजा के लिए भेजा पासपोर्ट
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस व डीए जारी करने की मांग की है। अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस व डीए के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।