फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Karandeep Singh missing case company response awaited family sends passport for visa

Dehradun: करनदीप सिंह लापता प्रकरण; कंपनी के जवाब का इंतजार, परिवार ने वीजा के लिए भेजा पासपोर्ट

Fri, 10 Oct 2025 12:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Oct 2025 12:01 PM IST
सार

सिंगापुर से चीन की ओर जा रहे नेवी के जहाज से लापता हुए दून के करनदीप सिंह राणा का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। आंखों में उम्मीद और आंसू लिए परिवार भी लगातार डीजी शिपिंग के अधिकारियों के संपर्क में हैं। चार दिन की तलाश के बाद भी करनदीप का कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Dehradun Karandeep Singh missing case company response awaited family sends passport for visa
करनदीप सिंह राणा एवं उनका परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ईराक से चीन जा रहे जहाज से लापता हुए दून के करनदीप सिंह का 19 दिन बीतने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। चीन में चल रही जांच में परिवार को शामिल करने की बात पर अब अगला कदम भी कंपनी के हाथ में है। परिवार के दो सदस्यों का पासपोर्ट वीजा के लिए भेजा गया है लेकिन अभी तक कंपनी ने परिवार को कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

मर्चेंट नेवी में सीनियर डेक कैडेट के पद पर तैनात दून के करनदीप सिंह राणा 20 सितंबर को ईराक से चीन जा रहे जहाज से अचानक लापता हो गए थे। परिवार भी लगातार कोशिश में जुटा हुआ है। जहाज के चीन पहुंचने पर मामले की जांच भी शुरू की गई है। परिवार के दो सदस्यों को भी जांच में शामिल करने के लिए कहा गया है। परिवार ने जांच में शामिल होने के लिए पासपोर्ट बनवाया और वीजा के लिए भी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Jollygrant:  बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए विशेष विमान से पहुंचे मुकेश अंबानी, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

कंपनी के जवाब के बाद ही अब परिवार भी आगे की तैयारी करेगा। वहीं, चीन में हुई जांच से भी परिवार को कोई संतुष्टि नहीं मिल पा रही है। करनदीप की बहन सिमरन ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरे दिन की जांच में भी चार लोगाें के बयान लिए गए लेकिन जांच में क्या निकला, क्या बयान हुए इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed