{"_id":"685b0953f913f789ad0af831","slug":"preparations-to-bring-greenery-in-the-area-by-planting-trees-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-723611-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पौधरोपण कर क्षेत्र में हरियाली लाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पौधरोपण कर क्षेत्र में हरियाली लाने की तैयारी
Wed, 25 Jun 2025 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़-पौधों से खाली हो चुके क्षेत्र के पहाड़ों को हरा-भरा बनाने की कवायद प्रादेशिक सेना की यूको टास्क फोर्स ने शुरू की है। साहिया व आसपास के गांवों में 40 हजार पौधे रोपने की योजना है। क्षेत्र के निवासियों को पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जोड़ने के लिए सेना, उनकी निजी भूमि में भी फलदार पौधे लगवा रही है। यूको टास्क फोर्स 127 प्रादेशिक सेना, पर्यावरण बल साहिया के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में 40 हजार पौधे रोपने का कार्य किया जा रहा है। इस कवायद को अंजाम देने में जुटे सेना के जवानों ने भीषण गर्मी के मौसम में पौधे लगाने के लिए गड्ढों की खोदाई का कार्य पूरा कर लिया है। अब, सेना के जवान इन गड्ढों में बांज, गुरियाल, शीशम आदि के पौधे रोप रहे हैं। पर्यावरण को संरक्षित करने की इस बड़ी कवायद में जुटे सेना के जवानों ने क्षेत्र के ग्राम नराया, शलगा, चिबोऊ, टिपोऊ, कोठा-तारली, ककाड़ी, कनबुआ, अलसी, सकनी आदि के किसानों की निजी भूमि पर फलदार पौधे लगाकर उन्हें भी जागरूक किया। सेना के अधिकारियों ने कहा कि किसान अपनी बंजर पड़ी जमीनों पर पेड़-पौधे लगाएंगे तो इससे उनकी आय के साधन बढ़ेंगे और क्षेत्र के पर्यावरण को इसका लाभ मिलेगा। पौधरोपण के दौरान सूबेदार बृजमोहन सिंह, प्रवीण कुमार, नत्थी प्रसाद, जिनेंद्र कुमार, राकेश चंद्र, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन