{"_id":"67f7cb4eb07568e8e40a3cb5","slug":"preparations-started-at-herbertpur-bus-stand-for-conducting-pilgrimage-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-120289-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तीर्थ यात्रा के संचालन के लिए हरबर्टपुर बस अड्डे पर तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तीर्थ यात्रा के संचालन के लिए हरबर्टपुर बस अड्डे पर तैयारी शुरू
विज्ञापन
- तहसील प्रशासन तैयारियों में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरबर्टपुर। चारधाम यात्रा के लिए हरबर्टपुर बस अड्डे से वाहनों के संचालन की सुविधा देने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में जिला और तहसील प्रशासन कवायद में जुट गया है। इसके अलावा दो दिन पहले प्रशासन व पुलिस के अधिकारी बस अड्डे का दौरा कर सभी आवश्यक जांच कर चुके हैं।
चारधाम यात्रा के लिए जा रहे वाहनों के संचालन की व्यवस्था गड़बड़ा जाने के बाद पिछले वर्ष हरबर्टपुर में तैयार हुए बस अड्डे का उपयोग किया गया था। लेकिन इस बार प्रशासन पहले से ही हरबर्टपुर बस अड्डे को तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इस्तेमाल करने की योजना पर काम कर रहा है। बताते चलें कि 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होनी है। भारी संख्या में यमुनोत्री जाने वाले तीर्थयात्री हरबर्टपुर से होकर गुजरेंगे। इसी कारण से जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन पर तहसील व पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि हरबर्टपुर बस अड्डे से तीर्थयात्रियाें के वाहनों के संचालन व उनके यहां रुकने आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। इस संंबंध में रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेजी जा रही है।