फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation to install rain water harvesting system near

Dehradun News: सरकारी भवनों के सिस्टम से नहीं सुधरा भू-जल स्तर, अब ट्यूबवेल रिचार्ज की तैयारी

Wed, 12 Jun 2024 03:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Preparation to install rain water harvesting system near
I
विज्ञापन

I

I
I

Iसरकारी भवनों में नहीं संजाेया जा सका बारिश का पानी, अब ट्यूबवेल रिचार्ज की तैयारी
I

Iदून में 16 स्थानों पर ट्यूबवेल के पास रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएगा जल संस्थानI



भू-जल के गिरते स्तर और पेयजल संकट से निपटने के लिए जल संस्थान दून में 16 स्थानों पर ट्यूबवेल के पास रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की तैयारी में है, जिससे ट्यूबवेल रिचार्ज किए जा सकें। हालांकि, इससे पहले सरकारी भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए थे, जिसमें से अधिकतर सफल नहीं हो सके।



उत्तराखंड जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता (नगरीय) राजीव सैनी ने बताया कि सरकारी भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया गया था। यहां पर इसकी देखरेख नहीं हो पाती थी। इससे इन सिस्टम का अधिक फायदा नहीं मिल पाया। ऐसे में अब ट्यूबवेल के नजदीक रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का फैसला किया गया है। ताकि, बारिश के पानी को संजोकर ट्यूबवेल को रिचार्ज किया जा सके। जल्द ही यह सिस्टम बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तीन से चार दिन में बन जाएगा।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पूरे उत्तराखंड में अपनाई जा रही है। देहरादून में 16 जगह पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इसमें उत्तर, दक्षिण, पित्थूवाला और रायपुर शाखा में चार-चार रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iइस तरह से बनेगा सिस्टमI



राजीव सैनी ने बताया कि एक मीटर लंबाई, चौड़ाई और गहराई एक मीटर 80 सेंटीमीटर होगी। इसमें 50 मीटर गहरा पाइप डाला जाएगा। इसका डाया पांच इंच का होगा। यहां से पानी जाएगा और रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed