फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation to give 300 days employment to PRD jawans

एक्ट में संशोधन के निर्देश: पीआरडी जवानों को मिलेगा 300 दिन का रोजगार, केरल के मॉडल पर उत्तराखंड में युवा आयोग बनाने की तैयारी  

Fri, 29 Apr 2022 02:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 29 Apr 2022 02:41 PM IST
सार

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 38 वें राष्ट्रीय खेल होने हैं। इसके लिए 500 करोड़ की जरूरत होगी। बजट के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की जाएगी। खेलो इंडिया के लिए जिम और इंडोर स्टेडियम बनने हैं।

विज्ञापन
Preparation to give 300 days employment to PRD jawans
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में 9000 पीआरडी जवानों को साल में तीन सौ दिन का रोजगार दिए जाने की तैयारी है। अन्य विभागों में भी इनका समायोजन किया जा सके, इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों को एक्ट में संशोधन के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


विधान सभा स्थित कक्ष में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 38 वें राष्ट्रीय खेल होने हैं। इसके लिए 500 करोड़ की जरूरत होगी। बजट के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की जाएगी। खेलो इंडिया के लिए जिम और इंडोर स्टेडियम बनने हैं। बैठक में मंत्री ने इसके लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बालिका स्पोर्ट्स कालेज के लिए ऊधमसिंह नगर जिले में जमीन देखी गई है। बालिका स्पोर्ट्स कालेज को महाराणा प्रताप और पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।  वहीं स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए तीन-चार जिलों में भूमि की तलाश की जा रही है। अधिकारियों की एक टीम ग्वालियर यूनिवर्सिटी जाकर देखेंगे कि कितनी फैकल्टी की जरूरत है और किन संसाधनों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई खेल नीति के शासनादेश के संबंध में अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर मंत्री ने कहा कि नई खेल नीति को लेकर जल्द शासनादेश जारी किया जाए। बैठक में सचिव खेल एवं युवा कल्याण अभिनव कुमार, अपर सचिव जीएस रावत, अपर निदेशक राकेश चंद्र डिमरी, संयुक्त निदेशक धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

प्रदेश में बनेगा युवा आयोग 

केरल के मॉडल पर उत्तराखंड में युवा आयोग बनाए जाने की तैयारी है। इससे युवाओं को खेलों में बेहतर अवसर मिलेंगे। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। आयोग सरकार को खेलों की बेहतरी के लिए सुझाव देने के साथ ही अन्य आयोगों की तरह काम करेगा। 

ये भी पढ़ें...पर्यटकों के काम की खबर:  बड़े वाहनों से मसूरी आने वालों के लिए चलेगी शटल सर्विस, मास्क पहनने के साथ ही मानने पड़ेंगे ये नियम

किशोरी मंगल दल गठित होंगे 

प्रदेश में किशोर मंगल दलों की तर्ज पर किशोरी मंगल दल गठित होंगे। हर न्याय पंचायत में इनका गठन किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि बैठक में अधिकारियों को इसका जल्द शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed