{"_id":"6839b34be3a1a3932004d482","slug":"preeti-anchal-and-nisba-were-the-toppers-in-the-competition-dehradun-news-c-55-1-sdrn1025-102759-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रतियोगिता में प्रीति, आंचल, निस्बा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रतियोगिता में प्रीति, आंचल, निस्बा रहीं अव्वल
विज्ञापन
मसूरी। नगर पालिका सभागार में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम पर भाषण, कविता पाठ और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रीति, आंचल, निस्बा ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। नगर पालिका सभागार में आयोजित भाषण, कविता पाठ और निबंध प्रतियोगिता में शहर के चार स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कविता वाचन में शिशु मंदिर की प्रीति नेगी ने पहला, सनातन धर्म की दिव्यांशी ने दूसरा और मसूरी गर्ल्स की बिंदू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में शिशु मंदिर की आंचल पंवार ने पहला, सनातन धर्म की सुल्ताना ने दूसरा और मसूरी गर्ल्स की अर्चना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज की निस्बा ने पहला, शिशु मंदिर की पायल नेगी ने दूसरा और शिशु मंदिर की खुशी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका जसोदा शर्मा, उप संयोजक कमला थपलियाल, नरेंद्र मेलवान, गुडमोहन राणा, कमल शर्मा, अनीता जवाड़ी, दर्शनी सेमवाल, विजय बिंदवाल, मीरा सुरियाल आदि मौजूद रहे। संवाद