{"_id":"5d73c45f8ebc3e0147578b61","slug":"precious-teeth-of-elephant-found-in-malan-river-kotdwar-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालन नदी में मिला हाथी का बेशकीमती दांत, अधिकारियों ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालन नदी में मिला हाथी का बेशकीमती दांत, अधिकारियों ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच
Sun, 08 Sep 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
बरामद हाथी का दांत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार वन विभाग ने मालन नदी से बेशकीमती एक हाथी दांत को बरामद किया है। विभागीय अधिकारियों ने दांत को कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। कोटद्वार रेंज अधिकारी बीबी शर्मा ने बताया कि शनिवार को वन कर्मी मालन नदी की दैनिक गश्त पर थे। नदी में दिन के समय कुछ खच्चर वालों ने पत्थर के अंदर घुसे सफेद रंग का दांत देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी।
विज्ञापन
वे वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मदद से पत्थर के अंदर से 84 सेंटीमीटर लंबा हाथी दांत निकाला। उन्होंने बताया कि हो सकता है जंगल से बहकर हाथी दांत आया है, लेकिन जंगल में हाथी दांत कहां से आया और वह पत्थर के अंदर कैसे घुसा, यह खोज का विषय है। फिलहाल दांत को डीएफओ कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है। दांत के नदी में पाए जाने से लेकर जंगल तक की जांच की जाएगी।
विज्ञापन