फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pre monsoon rain in uttarakhand : today red alert in uttarakhand many districts

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार

Fri, 11 Jun 2021 10:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Jun 2021 10:01 AM IST
सार

राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल और चंपावत जैसे जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
pre monsoon rain in uttarakhand : today red alert in uttarakhand many districts
मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज बौछार पड़ सकती है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर : बरसाती नाले ऊफान पर, कई हाईवे बंद, दून में मलबे से पटा मालदेवता
विज्ञापन


राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल और चंपावत जैसे जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही चेतावनी जारी की है कि छोटी नदियों, नालों के पास रहने वाले लोग थोड़ा सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट लिपुलेख सड़क पर पहाड़ी दरकी, तस्वीरों में देखें खतरनाक मंजर

शनिवार को राज्य के पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, देहरादून और टिहरी जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश से कई मार्ग बंद

देहरादून में राजपुर रोड पर सेंट जोसेफ स्कूल के पास पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया है। एसडीआरएफ मौके पर है, वन विभाग को सूचित किया गया है।

पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार रात भर मूसलाधार बारिश हुई। पिथौरागढ़-तवाघाट सड़क मलबा आने से गुडौली और लखनपुर में बंद है। अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत आने वाली पनार-अल्मोड़ा सड़क बाटुली के समीप बंद है। गणाई-गंगोली में मलबा आने से सेराघाट -बेरीनाग सड़क भी बंद है।

नैनीताल में गुरुवार सुबह से ही बादल लगे हैं, लेकिन वर्षा नहीं हुई। इसी तरह देहरादून सहित राज्य के अन्य इलाकों में बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed