{"_id":"594421b84f1c1bcf478b47a3","slug":"pre-monsoon-rain-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में प्री मानसून की दस्तक, इस दिन से रोजाना बारिश को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में प्री मानसून की दस्तक, इस दिन से रोजाना बारिश को रहें तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में शुक्रवार से प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई। राजधानी सहित प्रदेश के अनेक स्थानों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी पांच दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। इस बीच मानसून की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश में गर्मी का असर शुक्रवार से कम हो गया। राजधानी सहित मैदानी इलाकों में दोपहर तक तेज धूप खिली रही लेकिन इसके बाद आए बादलों और हल्की ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी। राजधानी में शाम करीब सात बजे से मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन
देर रात तक हल्की बारिश ने तापमान में करीब आठ डिग्री की गिरावट ला दी। दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री से घटकर रात को नौ बजे करीब 25 डिग्री पर आ गया।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि यह प्री मानसून की बारिश है। 17 और 18 जून को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश रहेगी। 19, 20 और 21 जून को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उन्होंने बताया कि 19 जून के बाद ही प्रदेश में मानसून के आने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन