फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pre monsoon in uttarakhand.

उत्तराखंड में हुई ‘प्री मानसून’ की दस्तक

Sat, 18 Jun 2016 03:24 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Jun 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
pre monsoon in uttarakhand.
बारिश - फोटो : amar ujala

प्रदेश में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते एक सप्ताह के भीतर मानसून के शॉवर ने प्रदेश में राहत दी है। हालांकि अभी मानसून की घोषणा होनी बाकी है। अच्छी बात यह है कि इस साल जून माह में अभी तक हुई बारिश ने अच्छे संकेत दिए हैं। प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मानसून शॉवर है अभी
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी पूरी तरह से प्री मानसून तो नहीं आया है लेकिन अब तक हुई बारिश को मानसून शॉवर कह सकते हैं। उन्होंने बताया कि मानसून अभी बिहार तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


अभी तक के कारकों के हिसाब से करीब एक सप्ताह विलंब से चल रहे मानसून की उत्तराखंड में जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पहुंचने की उम्मीद है। गत वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो इस साल प्रदेश में अच्छे मानसून की उम्मीद है। जून माह में इस साल अभी तक प्रदेशभर में सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। केवल अल्मोड़ा (34 प्रतिशत), चंपावत (39 प्रतिशत) और पिथौरागढ़ (35 प्रतिशत) में सामान्य से कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जून से 17 जून तक बारिश
जिला- बारिश सामान्य से अधिक(प्रतिशत में)
बागेश्वर- 9
चमोली- 34
देहरादून- 17
पौड़ी गढ़वाल- 64
टिहरी- 25
हरिद्वार- 222
नैनीताल- 80
रुद्रप्रयाग- 31
ऊधमसिंह नगर- 49
उत्तरकाशी- 17

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed