उत्तराखंड: 24 जून तक कई पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के आसार, मैदान में चल सकती है तेज हवा
- गढ़वाल में हल्की बारिश की संभावना, मैदान में चल सकती है तेज हवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के कई इलाकों में 24 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में आज से ही भारी बारिश का अनुमान है। हालांकि ये बारिश ज्यादातर कुमाऊं के हिस्सों में ही होगी। गढ़वाल के कई क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले हफ्ते से प्री मानसून शावर हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार से ज्यादातर क्षेत्रों में तेज और भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
21 जून के आसपास पहुंचता है मानसून
वहीं, ज्यादातर मैदानी इलाकों में तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून तय समय पर आने की संभावना है। सिस्टम धीमा या तेज होने पर एक दिन का अंतर आ सकता है।
उत्तराखंड में सामान्य तौर पर मानसून 21 जून के आसपास पहुंचता है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून समेत आसपास के कई इलाकों में भी बारिश हो सकती है।