फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PRD soldiers have demanded immediate fulfillment

Dehradun News: पीआरडी जवानों को 300 दिन मिले रोजगार

Mon, 30 Oct 2023 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
PRD soldiers have demanded immediate fulfillment
पीआरडी जवानों ने साल में 300 दिन रोजगार देने समेत सात सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील लखरवाल ने बताया, साल 2021 में मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की गई थी कि पीआरडी जवानों को 300 दिन का रोजगार और पुलिस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही 1948 के पीआरडी एक्ट में संशोधन किया जाएगा एवं नई नियमावली बनाई जाएगी। लेकिन अभी तक इन पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे पीआरडी जवानों में निराशा है। कहा, जल्द मांगें पूरी नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन






Iमो. महबूब बने अध्यक्षI



देहरादून। भारतीय किसान यूनियन, लोकशक्ति की ओर से रविवार को कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें मो. महबूब को जिलाध्यक्ष और नरेंद्र शर्मा, सुखपाल चौहान, किरण थापा (महिला विंग) मो. शनिब कुरेशी, धर्मेन्द्र को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि मुकेश शाहनी, जुबेर खान, सुशील कुमार, प्रियंका अग्रवाल, अमन अली रवि पासवान को महासचिव बनाया गया। रोहित सोनकर, शाह नवाज, मो. जावेद, अब्बास व रूचिका गुप्ता को जिला सचिव और दीप मनौचा व फिरोज खान को जिला संगठन मंत्री, महफूज अली व अकरम को प्रचार मंत्री, शाहरूख को कार्यालय मंत्री और दीपक अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed