{"_id":"6afd9c7fac81eea5de0183aa","slug":"prd-personnel-broke-through-barrier-during-march-towards-the-cm-residence-police-lathicharge-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सीएम आवास कूच के दौरान पीआरडी जवानों ने तोड़ा बैरियर, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सीएम आवास कूच के दौरान पीआरडी जवानों ने तोड़ा बैरियर, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
Wed, 18 Nov 2026 06:14 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
पीआरडी जवानों का सीएम आवास कूच
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीआरडी जवानों ने अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगाए गए बैरियर तोड़ दिए और आगे बढ़ते हुए सीएम आवास तक पहुंच गए। जवानों को रोकने के लिए मौके पर तैनात पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
बैरियर तोड़कर आगे बढ़ रहे पीआरडी जवानों और पुलिस के बीच इस दौरान धक्का-मुक्की और तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी।
विज्ञापन
पीआरडी जवान अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। सीएम आवास कूच के दौरान जवानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें पूरी करने की मांग की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
