{"_id":"584cf1354f1c1b723a2c33ae","slug":"prd-jawan-protest-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने किया हंगामा, उखाड़ा टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने किया हंगामा, उखाड़ा टेंट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
prd jawan protest
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमितीकरण समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने ननूरखेड़ा में नारेबाजी के साथ खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
रविवार को खेल दिवस के आयोजन के दौरान पीआरडी के जवानों ने हंगामा किया। नियमितीकरण समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से अनशन पर प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन मांगें पूरी न होने से आक्रोश में है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि संगठन ने पिछले महीने विभाग को 11 दिसंबर को पिछले साल की तरह स्थापना दिवस समारोह मनाने के लिये पत्र जारी किया था जिस पर कोई कार्रवाई न होने से जवान और उग्र दिखाई दे रहे हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मंद्रवाल ने बताया कि विभाग लगातार पीआरडी जवानों की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
छह दिसंबर को स्थापना दिवस मनाने को लेकर भी विरोध किया गया था लेकिन उसके बावजूद विभाग ने समारोह की कोई तैयार नहीं की है। जबकि विभाग का मोटा बजट ठिकाने लगाने के लिये राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता और युवा महोत्सव मनाया जा रहा है।
इसके विरोध में सभी जवान रविवार सुबह नौ बजे ही युवा कल्याण निदेशालय में धरने पर बैठे और कार्यक्रमों का बहिष्कार किया।