फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prayagraj Mahakumbh Devotees will get ample water to take a dip THDC has started releasing excess water

Uttarakhand: प्रयागराज महाकुंभ...श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी, मिलेगा भरपूर जल, THDC छोड़ रहा अतिरिक्त पानी

Mon, 06 Jan 2025 02:17 PM IST
रेनू सकलानी विनोद चमोली, चंबा (टिहरी)।
विनोद चमोली, चंबा (टिहरी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Jan 2025 02:17 PM IST
सार

प्रयागराज महाकुंभ के लिए टीएचडीसी ने यूपी की मांग के अनुसार अतिरिक्त जल छोड़ना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Prayagraj Mahakumbh Devotees will get ample water to take a dip THDC has started releasing excess water
प्रयागराज महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ में श्रद्धालुओं को प्रयागराज में डुबकी लगाने के लिए भरपूर जल मिलेगा। टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की मांग के अनुसार कुंभ मेले के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

टीएचडीसी का दावा है कि टिहरी झील में महाकुंभ मेले के दौरान देवप्रयाग से लेकर प्रयागराज तक सभी गंगा घाटों को लबालब भरने के लिए पर्याप्त पानी है। दरअसल, सर्दी में कम बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण नदियों का जलस्तर कम हो जाता है।

विज्ञापन


कुंभ पर्व पर संगम तट पर स्नान के लिए रहेगा पर्याप्त जल
रविवार को भागीरथी नदी में 34.01 क्यूसेक और भिलंगना नदी में 22.28 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। ऐसे में कुंभ मेले में गंगा घाटों पर पानी की कमी न हो, इसके लिए यूपी ने टीएचडीसी को कुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीएचडीसी प्रशासन ने भी कुंभ के लिए मांग के अनुसार गंगा में अतिरिक्त पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। वर्तमान में टिहरी झील का जलस्तर 811.04 आरएल मीटर है और झील से 220 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। टीएचडीसी के अधिकारियों के मुताबिक झील में कुंभ मेले के लिए भरपूर पानी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कुंभ पर्व पर संगम तट पर स्नान के लिए पर्याप्त जल रहेगा। 



ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  आयुष्मान से इलाज के लिए आधार राशन कार्ड से पते का होगा सत्यापन, एडवाइजरी की जा रही जारी

प्रदेश की मांग के अनुसार पानी छोड़ा जा रहा है। इन दिनों 220 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। टिहरी झील में जलापूर्ति के लिए भरपूर पानी उपलब्ध है। पानी निकासी के लिए बांध प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। - एसएस पंवार, सीजीएम, टीएचडीसी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed